- भारतीय रेलवे की सर्वप्रथम रेलगाड़ी 16 अप्रैल, 1853 को बोरीबंदर, मुम्बई (अब छत्रपति शिवाजी टर्मिनल) से थाणे के बी, (34 किमी) चली थी।
- भारती की पहली इंटीग्रल कोच फैक्ट्री पेराम्बुर में बनी है।
- भारत में ‘रेलवे संग्रहालय’ नई दिल्ली और मैसूर में है तथा वाराणसी एवं चेन्नई में प्रस्तावित है।
- भारतीय रेलवे में सबसे बड़ी आमदनी का जरिया माल भाड़ा है।
- भारतीय रेलवे में सबसे अधिक खर्च कर्मचारियों के वेतन भुगतान के रूप में होता है।
- भारतीय रेल की पहली गाड़ी लार्ड डलहौजी के शासनकाल में ‘ब्लैक-ब्यूटी’ नाम से चली थी।
- भारतीय रेलवे एक्ट 1890 ई. में पारित हुआ था।
- रेलवे बजट को सामान्य बजट से 1924-1925 में अलग किया गया।
- भारतीय रेलवे में कुल 67 डिवीजन है।
- भारत में कर्मचारियों की भर्ती के लिए 19 रेलवे भर्ती बोर्ड हैं।
- विश्व में प्रथम रेलगाड़ी 1825 ई. में ब्रिटेन में चली थी।
- सबसे पहले रेल प्लेटफार्म टिकट लाहौर राज्य (अब पाकिस्तान में है) में जारी किया गया था।
- भारत के एकमात्र मेघालय राज्य में रेलवे मार्ग नहीं है।
- भारत में सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली रेलगाड़ी विवेक एक्सप्रेस है, जो डिब्रूगढ़ (असम) से तिरूवनन्तपुरम (केरल) (4286 किमी) के बीच चलती है।
- भारत में ‘भूमिगत मैट्रो रेल’ की शुरूआत सर्वप्रथम 24 अक्टूबर,1984 को कोलकाता में हुई थी।
- भारत का एकमात्र प्राचीनतम चालू इंजन ‘फेयरी क्वीन’(1855) है।
- ‘पैलेस ऑन व्हील्स’का सर्वप्रथम प्रारंभ 1982 ई. में हुआ था।
- भारतीय रेलवे का सबसे लम्बा रेलवे यार्ड ‘मुगलसराय’ में है।
- भारतीय रेलवे में 16 अप्रैल, को रेलवे दिवस तथा 10-16 अप्रैल को रेल सप्ताह मनाया जाता है।
- भारतीय रेलवे एशिया में सबसे बड़ी तथा विश्व में दूसरी सबसे बड़ी रेलतंत्र है।
- भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना लार्ड कर्जन के शासनकाल में 1905 ई. में की गई थी।
- रेलवे का पितामह जार्ज स्टीफेन्स को कहा जाता है।
- भारत के प्रथम रेलमंत्री आसीफ अली थे।
- भारतीय रेलवे का राष्ट्रीयकरण 1950 ई. में हुआ था।
- भारतीय रेलवे के 150 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर इसका शुभंकर भोलू गार्ड था।
- भारतीय रेलवे में सर्वाधिक रेलवे सुरंग (103) उत्तर रेलवे के कालका-शिमला रेलवे खण्ड में है।
- भारतीय रेलवे का सबसे लम्बा रेलवे पुल ‘डेहरी-ऑन-सोन’ (बिहार) है।
- भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली एकमात्र रेलगाड़ी समझौता एक्सप्रेस है।
- ‘रेल यात्री बीमा योजना’ 1994 ई. में प्रारंभ की गई थी।
- कोंकण रेल परियोजना भारतीय रेलवे की बृहत्तम और बहुउद्देशीय (760 किमी लम्बा) रेल परियोजना है।
- जनवरी, 2001 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेजी ने लखनऊ में भारतीय रेल परिवहन प्रबन्धन संस्थान का उद्घाटन किया।
- 11 जुलाई, 2001 को भारत व बांग्लादेश के मध्य प्रथम गाड़ी ‘मैत्री एक्सप्रेस’ शुरू हुई।
- 15 अक्टूबर, 2001 को कोंकण रेलवे द्वारा निर्मित रक्षा कवच (टक्कर रोधी तकनीकी) प्रणाली राष्ट्र को भेंट की गयी।
- सन् 2002 में भारतीय रेल का 150वाँ वर्ष पूरा होने पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय रेल का शुभंकर ‘भोलू गार्ड’ (हाथी, गार्ड की पोशाक पहने तथा लालटेन हाथ में लिए हुए) भी निर्धारित किया गया।
- 16 अप्रैल, 2002 को प्रथम रेलगाड़ी की याद में एक डाक टिकट जारी किया गया। इसी दिन प्रथम जन शताब्दी एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनल से मझगाँव तक चलाई गई।
- 21 जनवरी 2003 को 2155 डाउन / 2156 अप ट्रेन भोपाल एक्सप्रेस (निजामुद्दीन-हबीबगंज) ISO 9001-2000 प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाली पहली ट्रेन बनी।
- सन् 2003 में दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस को परीक्षण के तौर पर ‘बायोडीजल’से चलाया गया। इसी वर्ष दिल्ली में ‘रेल-नीर’ नामक बोतलबंद पानी का संयन्त्र नांगलोई में स्थापित किया गया।
- 16 जनवरी 2004 को पर्यटक रेल दक्कन ऑडिसी लक्जरी ट्रेन शुरू हुई।
- 8 फरवरी, 2004 को प्रथम ‘कर्नाटक सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस’ शुरू हुई।
- 1 मई 2004 से रेलगाड़ी एवं स्टेशनके सम्पूर्ण परिसर में धूम्रपान पर रोक लगायी गयी, उल्लंघन करने पर 250 रूपये जुर्माने की व्यवस्था की गयी।
- जुलाई 2004 में छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (पूर्व बाम्बे वीटी) को विश्व विरासत में शामिल किया गया।
- भारत के राज्यों में सबसे अधिक रेलवे मार्ग उत्तर प्रदेश 8578 किमी है, जबकि सबसे कम रेलवे मार्ग मणिपुर में मात्र 1 किमी है।
- 14 फरवरी 2009 को जम्मू कश्मीर राज्य में मजहाम (बड़गाम) से बारामुला के बीव रेल सेवा का शुभारम्भ किया गया। इस रेल सेवा के शुरू हो जाने के बाद उत्तर व दक्षिण कश्मीर देश के रेलमार्ग मानचित्र पर अंकित हो गए।
- 14 फरवरी 2004 को कानपुर (उत्तरप्रदेश) में ‘डिरेलमेंट तकनीक’ का सफल परीक्षण किया गया। यह विश्व में पहला ऐसा प्रयोग है, जिसमें कि ट्रैक से उतरते ही रेल के पहिए थम जाएंगे।
- भारत में सर्वप्रथम वातानूकूलित रेलगाड़ी मुम्बई और बड़ौदा के बीच 1936 ई. में शुरू की गयी।
- विश्व की सबसे बड़ी रेलवे सुरंग सीकन रेल सुरंग जापान में है।
- भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम महिला रेलवे ड्राइवर सुश्री सरेखा भोंसले थी।
- भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम विद्युत रेल 3 फरवरी, 1925 ई. को मुम्बई (वी.टी.) से कुर्ला के बीच चलायी गई थी।
- भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम रेल दुर्घटना 25 जनवरी, 1969 को भोरघाट (पूना-मुम्बई मार्ग) में हुई थी।
- भारतीय रेलवे सबसे बड़ा नियोक्ता (रोजगार प्रदाता) संस्थान है।
Indian Railway -1 TO 50 GK IMPORTANT POINTS
![Author Image](http://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEitIK66fHfJhkqpiUBX_2wSS--Mqm9Oyg-VOudkpXFT8f_GNeyyCL-8082n53EQYcCalSh0WdSXt6J-agNTxllTSMTJ2eiA6YQ_f3pB9Z0g65pW4k4y_nWQmOp9sTqn_w/s113/PicsArt_08-10-10.29.37.jpg)
About Usपंकज कुमार
Hi, This is Pankaj Kumar. And this blog is about to post currents affairs for all comptative exam.If you like my blog so plz subscribe and follow us on all social networks plateforms.
Thanks to all
INDIAN RAILWAY GENERAL KNOWLEDGE
By hindi currents affairs
पंकज कुमार
Labels:
INDIAN RAILWAY GENERAL KNOWLEDGE
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment