- भारतीय रेलवे ने भाप इंजन का निर्माण 1971 ई. में बंद कर दिया।
- विश्व में सर्वप्रथम रेलगाड़ी इंग्लैंड में चली।
- भारतीय रेलवे का मूलमंत्र सुरक्षा, संरक्षा एवं समय पालन है।
- भारतीय रेलवे का लक्ष्य समय पालन, स्वच्छता एवं बेहतर यात्री सुविधाएँ है।
- देश की सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी शताब्दी एक्सप्रेस सर्वप्रथम 10 जुलाई, 1988 को नई दिल्ली और झाँसी के बीच चली थी।
- राजधानी एक्सप्रेस सर्वप्रथम 1 मार्च, 1969 को नई दिल्ली और हावड़ा के बीच चली थी।
- भारतीय रेलवे ने सर्वप्रथम कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण व्यवस्था 15 नवम्बर, 1985 को ‘नई दिल्ली’ में शुरू हुई थी।
- भारत की सबसे लम्बी रेल सुरंग ‘मंकी हिल’ से ‘खंडला स्टेशन’ तक है।
- भारत में सिर्फ महिलाओं के लिए एकमात्र रेलगाड़ी मुम्बई के चर्चगेट से बोरीबली तक चलती है।
- भारतीय रेलों में सर्वप्रथम स्वचालित सीढि़याँ, मेट्रो रेल कोलकाता में लगायी गयी थी।
- देश का सबसे लम्बा रेलवे जोन उत्तर रेलवे जोन है।
- भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम क्षेत्रीय रेलों में दक्षिण रेलवे का (14 अप्रैल, 1951) गठन हुआ था।
- भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम स्वचालित सिगनल प्रणाली 1928 ई. में मध्य रेलवे द्वारा शुरू की गई थी।
- विश्व का सबसे बड़ा रेलमार्ग ‘ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग’ रूस में है।
- रेलवे सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का गठन 1882 ई. में किया गया।
- जवाहरलाल नेहरू की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में शताब्दी एक्सप्रेस चलाई गई थी।
- रेल दुर्घटना के कारण इस्तीफा देने वाले भारत के प्रथम रेलमंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे।
- देश की पहली ‘गरीब रथ’ नामक वातानुकूलित ट्रेन 4 अक्टूबर, 2006 को अमृतसर और सहरसा के बीच चलाई गई।
- वी. वी. गिरी भारत के ऐसे राष्ट्रपति हुए, जो ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स फेडरेशन से संबंधित थे।
- भारत में ट्राम रेलवे कोलकाता मे चलती है।
- भारतीय रेलवे द्वारा डाक सेवा 1907 ई. में प्रारंभ की गई।
- दार्जिलिंग-हिमालयन रेलवे को यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल घोषित किया है।
- रेलवे डिवीजन का सबसे बड़ा अधिकारी डिवीजनल जनरल मैनेजर कहलाता है।
- भारत में ट्रेड यूनियन कानून 1926 ई. में पारित हुआ।
- भारत में सर्वप्रथम पर्यटन रेलगाड़ी ‘पैलेस ऑन हील्स’ 1982 ई. में दिल्ली-जयपुर के बीच शुरू की गई।
- दिल्ली में प्रथम चरण के मेट्रो रेल सेवा का शुभारंभ तीस हजारी से शहादरा के बीच किया गया।
- भारतीय रेल ने अपनी 150वीं वर्षगांठ 16 अप्रैल, 2002 को मनायी।
- रेलवे का मुख्यालय पणजी (गोवा) में है।
- रेलवे बोर्ड एवं सभी क्षेत्रीय रेलवे की सुपर फास्ट रेलगाडि़यों के लिए अंकीय नाम ‘2’ है।
- भारतीय रेल कर्मचारी बीमा योजना 1977 ई. में लागू हुई।
- दक्षिण-पूर्व रेलवे को ‘ब्लू चिप’ के नाम से भी जाना जाता है।
- भारत की पहली डिलक्स ट्रेन ‘दक्कन क्वीन’ थी।
- चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स द्वारा 1 नवम्बर, 1950 ई. को प्रथम भारत इंजन देशबन्धु का निर्माण किया गया तथा 14 अक्टूबर,1961 को प्रथम विद्युत इंजन बनाया गया जिसका नाम लोकमान्य रखा गया।
- सन् 1950 में पेराम्बूर में रेल डिब्बा कारखाना की स्थापना की गई, जो ‘इन्टीग्रल कोच फैक्टरी’ के नाम से प्रसिद्ध है। यहाँ प्रथम रेल कोच अगस्त 1956 ई. में बनाया गया।
- डीजल लोकोमोटिव वर्क्स, वाराणसी में उत्पादन कार्य 1964 ई. में प्रारम्भ हुआ था। इसके द्वारा बड़ी लाइन के लिए पहला इंजन WDM-23 जनवरी, 1965 में बनाया गया।
- 17 सिम्बर, 2002 को तत्कालीन प्रधानमन्त्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिल्ली में प्रथम मेट्रो ट्रेन के परीक्षण का उद्घाटन किया गया, जो शाहदरा से तीसहजारी तक चलाई गई।
- दिल्ली मेट्रो की रेलगाडि़यों का निर्माण जापान की मित्सुबिशी इले. कॉरपोरेशन व दक्षिण कोरिया की रोटेम कम्पनी द्वारा चांगवान फैक्ट्री (दक्षिण कोरिया) में किया गया।
- वर्ष 1996-97 के रेल बजट में रेलवे के छ: नये क्षेत्र गठित करने की घोषणा की गई। इनके मुख्यालय थे- इलाहाबाद, जाजीपुर, जबलपुर, भुवनेश्वर, जयपुर व बंगलौर।
- ‘ऑन लाइन रेल आरक्षण सुविधा’ 1 अगस्त, 2002 को नई दिल्ली में तत्कालीन रेलमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई।
- प्रतिदिन सबसे अधिक यात्री ढोने का श्रेय पश्चिम रेलवे को है, जिसकी मुम्बई उपनगरीय रेलवे प्रणाली विश्व में सर्वाधिक 59 लाख यात्री ढोती है।
- रेलवे बोर्ड के सदस्य के पद पर नामित होने वाली भारत की पहली महिला विजयलक्ष्मी विश्वनाथ है।
- भारत के अजमेर रेलवे भर्ती बोर्ड को उत्कृष्ट प्रबन्धन के लिए नीदरलैण्ड्स ने ISO प्रमाण पत्र जारी किया।
- सबसे कम दूरी वाला रेल रूट पूर्वी रेलवे का है, जो उत्तरप्रदेश में मनकापुर से कटरा के बीच 29 किमी का है।
- कालका-शिमला के बीच शिवालिक एक्सप्रेस एक ऐसी अनोखी ट्रेन सेवा है, जो पहाड़ी रास्तों पर बने 22 किमी से ज्यादा रेल मार्गों पर चलती है।
- कोंकण रेलवे में भारतीय रेलवे की हिस्सेदारी 51% है।
- दमदम देश का एकमात्र ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहाँ तीन प्रकार (ब्राडगेज) की रेलवे-ईस्टर्न रेलवे, सर्कुलर उपनगरीय रेलवे व मेट्रो रेल की सुविधा उपलब्ध है।
- भारतीय रेल की दूसरी सबसे लम्बी रेलयात्रा जम्मू-तवी से कन्याकुमारी के बीच 3738 किमी की है, जो हिमसागर एक्सप्रेस द्वारा 66 घण्टे में तय की जाती है। यह जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आन्ध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक व केरल (12 राज्यो) से होकर गुजरती है।
- डेहरी-ऑर सोन (बिहार) में सोन नदी पर बना सेतु अब्दुल बारी पुल देश का सबसे लम्बा रेलवे पुल है।
- ‘पैलेस ऑन ह्वील्स’ नामक विशेष ट्रेन का शुभारम्भ अक्टूबर 1982 ई. में हुआ था जिसे कुछ समय बाद बंद कर दिया गया। इसे दोबारा 26 जनवरी, 1992 को नई दिल्ली से जयपुर के बीच चलाया गया।
- बौद्ध स्थलों के दर्शनार्थ भारतीय रेलवे द्वारा पहली ट्रेन 2 अक्टूबर, 1998 में प्रारम्भ की गई।
- वर्तमान समय में भारत में तीन स्टेशन ऐसे हैं, जहाँ ब्रॉड व मीटर गेज दोनों रेलवे लाइने विद्यमान है– जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), मिराज (महाराष्ट्र), व येल्हंका (कर्नाटक)
Read more >>>>>>
Indian Railway - 1 to 51 GK Important Points
![Author Image](http://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEitIK66fHfJhkqpiUBX_2wSS--Mqm9Oyg-VOudkpXFT8f_GNeyyCL-8082n53EQYcCalSh0WdSXt6J-agNTxllTSMTJ2eiA6YQ_f3pB9Z0g65pW4k4y_nWQmOp9sTqn_w/s113/PicsArt_08-10-10.29.37.jpg)
About Usपंकज कुमार
Hi, This is Pankaj Kumar. And this blog is about to post currents affairs for all comptative exam.If you like my blog so plz subscribe and follow us on all social networks plateforms.
Thanks to all
INDIAN RAILWAY GENERAL KNOWLEDGE
By hindi currents affairs
पंकज कुमार
Labels:
INDIAN RAILWAY GENERAL KNOWLEDGE
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment