Recents Post..

Science Q & A part 2








प्रश्‍न
– 
किन तरंगों की सहायता से चमगादडें (Bats) रात में सुरक्षित उड़ती हैं? 
उत्‍तर – पराश्रव्‍यUltrasonic) तरंगों की सहायता से
प्रश्‍न – HIV विषाणु से कौन सा रोग होता है ? 
उत्‍तर –AIDS एड्स
प्रश्‍न – रक्‍त का थक्‍का जमाने में कौनसा विटामिन सहायक होता है? 
उत्‍तर – विटामिन K
प्रश्‍न – एम्पियर सेकेण्‍ड मात्रक है? 
उत्‍तर – आवेश की मात्रा
प्रश्‍न – लाफिंग गेस है? 
उत्‍तर – नाइट्रस ऑक्‍साइड
प्रश्‍न – बाह्य चुम्‍बकीय प्रभावों से वैज्ञानिक यंत्रों की रक्षा की जाती है? 
उत्‍तर – लौह कवर में रखकर
प्रश्‍न – परमाणु बिजली घरों में किस प्रकार की न्‍यूक्‍लीयर अभिक्रिया होती है? 
उत्‍तर – न्‍यूक्‍लीयर संलयन (Nuclear Fusion)
प्रश्‍न – gकिरणों पर किस प्रकार का आवेश हेाता है? 
उत्‍तर – किसी प्रकार का नहीं
प्रश्‍न – रेडियो कार्बन तिथि निर्धारण विधि का उपयोग होता है? 
उत्‍तर – जीवाश्‍मों की आयु का पता लगाने में
प्रश्‍न – शरीर का सारा रक्‍त किसके माध्‍यम से शुद्ध होता है? 
उत्‍तर – वृक्‍क (किडनी) के माध्‍यम से
प्रश्‍न – हाइड्रोफाइट किन्‍हें कहते हैं? 
उत्‍तर – जलीय पौधों को
प्रश्‍न – दो समान्‍तर दर्पणों के बीच रखी वस्‍तु के कितने प्रतिबिम्‍ब बनते हैं? 
उत्‍तर – अनन्‍त (Infinite)
प्रश्‍न – दो समान्‍तर दर्पणों के बीच रखी वस्‍तु का सबसे अधिक चमकीला प्रतिबिम्‍ब कौन सा होता है?
उत्‍तर – दूसरा प्रतिबिम्‍ब

Join us on Telegram
प्रश्‍न – तेल का जल के तल पर फैल जाने का क्‍या कारण है? 
उत्‍तर – तेल का पृष्‍ठ तनाव जल की अपेक्षा कम होने के कारण
प्रश्‍न – पेन्सिल का लैड होता है? 
उत्‍तर – ग्रेफाइट
प्रश्‍न – सड़क पर चलने की अपेक्षा बर्फ पर चलना कठिन क्‍यों होता है? 
उत्‍तर – बर्फ में सड़क की अपेक्षा घर्षण कम होता है।
प्रश्‍न – लोलक घडि़याँ गर्मियों में सुस्‍त क्‍यों हो जाती है? 
उत्‍तर – लोलक की लम्‍बाई बढ़ जाने से उनका आवर्तकाल बढ़ जाता है जिससे घड़ी सुस्‍त हो जाती है।
प्रश्‍न – ऊँचे स्‍थानों पर पानी 1000C से कम ताप पर क्‍यों उबलता है? 
उत्‍तर – क्‍योंकि वहाँ वायुमण्‍डलीय दाब कम होता है।
प्रश्‍न – पीतल मिश्र धातु हैं? 
उत्‍तर – जस्‍ता और तांबा की
प्रश्‍न – ‘गैसों के दाब’ ज्ञात करने वाला यंत्र क्‍या कहलाता है? 
उत्‍तर – मैनोमीटर
प्रश्‍न – भाभा एटॉमिक रिसर्च सेन्‍टर ट्रॉम्‍बे में स्थित पाँचवे न्‍यूक्लियर रिएक्‍टर का क्‍या नाम है? 
उत्‍तर – ध्रुव
प्रश्‍न – अग्‍नाशयी रस में पाया जाने वाला एन्‍जाइम ‘ट्रिप्सिन’, प्रोटीन या पेप्‍टोन को किसमें बदलता है?
उत्‍तर – छोटे पेप्‍टाइड्स में
प्रश्‍न – मनुष्‍य में ‘दाद'(Ring worm) रोग के रोगकारक कवक का नाम क्‍या है? 
उत्‍तर – माइक्रोस्‍पोरम(Microsporum)
प्रश्‍न – ‘स्‍कर्वी’ नामक रोग किस विटामिन के अभाव में होता है? 
उत्‍तर – विटामिन सी
प्रश्‍न – सबसे भारी धातु कौनसी है? 
उत्‍तर – ओसमियम
प्रश्‍न – विद्युत का सबसे अच्‍छा चालक क्‍या है? 
उत्‍तर – चाँदी
प्रश्‍न – पोटेशियम का अयस्‍क ‘कार्नेलाइट'(Carnallite) का सूत्र क्‍या है? 
उत्‍तर–KCl.MgCl2.6H2O
प्रश्‍न – यूरेनियम के नाभिकीय विघटन में अन्‍तत: होता है क्‍या प्राप्‍त? 
उत्‍तर – सीसा
प्रश्‍न – ध्‍वनि को मापने की इकाई क्‍या है? 
उत्‍तर – डेसीबल
प्रश्‍न – ‘स्‍टेनलेस स्‍टील’ किन धातुओं को मिश्रित करके बनाया जाता है? 
उत्‍तर – क्रोमियम, लोहा और निकेल
प्रश्‍न – वनस्‍पति विज्ञान की उस शाखा का क्‍या नाम है, जिसमें शैवाल (Algae) का अध्‍ययन किया जाता है? 
उत्‍तर – फाइकोलॉजी (Phycoligy)
प्रश्‍न – दूध से दही बनाने वाले जीवाणु का नाम  है? 
उत्‍तर – बैक्‍टेरियम लैक्टिसि एसीडाइ(Bacterium dactici acidi)
प्रश्‍न – मधुमेह के रोगी के पेशाब में किसकी अधिकता हो जाती है? 
उत्‍तर – शर्करा (Sugar) की
प्रश्‍न – स्‍वचालित ब्रेक (Hydraulic brakes) किस नियम के आधार पर बने है? 
उत्‍तर – पारकेल के नियम के आधार पर
प्रश्‍न – डी एन ए संश्‍लेषण का प्रतिपादन किसने किया था? 
उत्‍तर – कॉर्नबर्ग ने
प्रश्‍न – फोटोग्राफी में प्रयुक्‍त होने वाले ‘हाइपो’ का रासायनिक नाम क्‍या है? 
उत्‍तर – सोडियम थायो सल्‍फेट
प्रश्‍न – भोपाल गैस दुर्घटना में मिक (MIC) का रिसाव हुआ था इस गैस का पूरा नाम क्‍या है? उत्‍तर – मिथाइल आइसो सायनेट CH3NCO

No comments:

Contact Us

Name

Email *

Message *